पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस कॉलेज में दो दिवसीय कार्यशाला...सिंगल

साइंस कॉलेज में दो दिवसीय कार्यशाला...सिंगल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर रायपुर
साइंस कॉलेज में 30 और 31 जनवरी दो दिवसीय एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसका विषय है रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस का जियोग्राफी में इस्तेमाल। इसमें ग्वालियर स्थित जीवाजी यूनिवर्सिटी के एचओडी जियोग्राफी डॉ. यूसी सिंह मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं गोवा यूनिवर्सिटी से प्रो. के महिंदर बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम का समापन 31 जनवरी को दोपहर 3 बजे होगा, इसमें छत्तीसगढ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के महानिदेशक एमएम हम्बर्डें और माइनिंग के ज्वाइंट डायरेक्टर एनके चंद्राकर मुख्य वक्ता रहेंगे। छत्तीसगढ़ में रिमोट सेंसिंग पर होने वाली यह दूसरी वर्कशॉप है।