पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने बताया, चावल ने बना दिया आलसी

बच्चों ने बताया, चावल ने बना दिया आलसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर रायपुर
डंूडा के देवयानी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव-2014 का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत चंचल, देविका, संगीता और ज्योति के समूह गान से हुई।
उन्होंने सुनौ गौर से दुनिया वालो, बुरी नजर न हम पे डाले...गीत पेश किया। इस गीत की खासियत यह थी कि इसके साथ ही एक नाटिका भी स्क्रिप्ट की गई थी। इसके बाद मेरा देश रंगीला...चिता ता चिता ता, चिकनी चमेली, आसमान के नीचे, मन मेरा मंदिर, मैंने पायल है छनकाई जैसे गीतों पर छात्रों ने खूबसूरत प्रस्तुति दी। इसमें खिलेश्वरी साहू, वेदिका, गीतांजलि, ओमप्रकाश, यशवंत, मोहित, कृष्णा, किसन, समीत, दीपक, छगन, सोमनाथ, दुर्गेश, सानिया, पायल, पम्मी, भावना, विद्या शामिल रहीं।




हो गए चावल खाकर अलाल

इस सालाना जलसे में सबसे ज्यादा आकर्षक छत्तीसगढ़ी नाटक जतन करो माटी के रहा। इसे गांव के मौजूदा परिवेश पर बनाया गया था, जहां कई सारी सरकारी योजनाएं हैं, लेकिन सबकी सब गांव वालों के जागरूक न होने से करप्शन की भेंट चढ़ जा रही हैं। किसान चंद रुपयों के लिए अपने खेत बेंचकर जा रहे हैं। मुफ्त में मिल रहे चावल के कारण मजदूरों में आलस भर गया है। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो संपन्न होते हुए भी बीपीएल से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। नाटक बहुरंग सामाजिक हालातों पर टिका हुआ था। इसमें गोटिया के तौर पर देविका साहू की एक्टिंग जबरदस्त रही, तो वहीं ज्योति, यशवंत साहू, गीतांजलि, वेदिका, खिलेश्वरी, जया साहू ने भी अच्छा रोल किया।

ड्डठ्ठठ्ठह्वड्डद्य द्घह्वठ्ठष्ह्लद्बशठ्ठ