कथक की बंदिशों से सजा सालाना जलसा
सिटी रिपोर्टर रायपुर
कमला देवी संगीत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं संगीत समारोह में मंगलवार को छात्रों ने अपना जौहर दिखाया। रंग मंदिर में चल रहे इस कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन, वादन और कथक की प्रस्तुतियां खास रहीं। इसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार रमेश नैय्यर रहे, अध्यक्षता आरएस खेमका ने किया। समारोह में प्रथमा के विद्यार्थियों ने सरगम गीत पेश किया। इस ग्रुप में आठ-दस साल की बच्चियों से लेकर महिलाएं तक शामिल रहीं। कथक में प्रारंभिक व परंपरागत स्टेप पेश किए गए। प्रारंभिक कथक में छह बच्चियां शामिल हुईं तो परंपरागत कथक में आठ बच्चियां। परंपरागत कथक में आमद, नमस्कार तोड़े होते हुए समापन फुट वर्क से किया गया। तबले में डॉ. विद्यानाथ सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं एनडी केहरी के निर्देशन में शास्त्रीय गायन को भी खूब तारीफ मिली। बुधवार को इसमें अतिथि कलाकार जुगलबंदी पेश करेंगे।
फीडबैक प्लीज़
अपने सुझाव, खबर या कार्यक्रम के लिए मेल करें :
ष्द्बह्ल4ड्ढद्धड्डह्यद्मड्डह्म्ह्म्ड्डद्बश्चह्वह्म्ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर। या फोन करें : ०७७१-३९८८८८४ पर। अपना सुझाव या किसी खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए एसएमएस करें: ९२००००११७४ पर