- Hindi News
- छत्तीसगढ़ी फिल्म अवॉर्ड में छाई बीए फस्र्ट ईयर
छत्तीसगढ़ी फिल्म अवॉर्ड में छाई बीए फस्र्ट ईयर
सिटी रिपोर्टर रायपुर
नेताजी सुभाष स्टेडियम में छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें २४ कटेगरी के तहत १२ फिल्मों का नामांकन हुआ। साथ ही बेस्ट एक्टर, सिंगर, स्क्रिप्ट, कॉमेडी, विलेन जैसे अवार्ड दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री अजय चंद्राकर रहे। इसमें पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म कहि देबे संदेस बनाने वाले मनुनायक मौजूद रहे।
कमाए 17 लाख
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी मूवी बीए फस्र्ट ईयर छाई रही। महज 7 लाख रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने अबतक 17 लाख से भी ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म से डेब्यू हुए दोनों कलाकारों ने भी अवार्ड हासिल किया है। सेरेमनी से जुड़े दिलीप नामपिल्लीवार ने बताया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ी फिल्म मेकर्स का कॉन्फिडेंस बढ़ाने और बेहतर करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
यह रहे ज्यूरी मेंबर
स्क्रीनिंग के लिए ज्यूरी मेंबर्स में रंगकर्मी निसार अली, मनोज सोनी, संजय मैथिल, संजय मिश्रा शामिल रहे।
यह रहे विभिन्न कैटेगिरी के विजेता
कैटेगरी विजेता
बेस्ट एक्टर- करण खान, फिल्म दगाबाज.
बेस्ट एक्ट्रेस- लवली अहमद, फिल्म चंदू औ चांदनी.
बेस्ट फिल्म- बीए फस्र्ट ईयर.
बेस्ट डायरेक्टर- प्रणव झा, फिल्म बीए फस्र्ट ईयर.
बेस्ट एक्शन- वीरबल पाणिग्रही, फिल्म मोहिडारे.
बेस्ट म्यूजक- तरुण श्याम, फिल्म बीए फस्र्ट ईयर.
बेस्ट सिंगर- सुनिल सोनी, फिल्म बीए फस्र्ट ईयर.
बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट- उपासना वैष्णव, फिल्म गांजे की कली.
बेस्ट स्क्रिप्ट- अशोक मिश्र, फिल्म गांजे की कली.
बेस्ट लिरिसिस्ट- सलाम ईरानी, फिल्म सोन चिरैया.
बेस्ट कॉमेडियन- विपिन सोनवानी, फिल्म.
बेस्ट विलैन- संतोष सारथी, फिल्म दगाबाज.
बेस्ट डेब्यू मेल- मान कुरैशी, फिल्म बीए फस्र्ट ईयर.
बेस्ट डेब्यू फीमेल- मुस्कान साहू, फिल्म बीए फस्र्ट ईयर.
बेस्ट स्टोरी राइटर- अमृता प्रीतम, फिल्म गांजे की कली.
ष्द्बठ्ठद्ग ड्ड2ड्डह्म्स्रह्य