सिमी कनेक्शन, धीरज की रिमांड बढ़ाई
सिमी कनेक्शन, धीरज की रिमांड बढ़ाई
रायपुर - सिमी के आतंकियों को अपने खातों के जरिए नगदी शिफ्ट करने के आरोप में गिरफ्तार अंडा ठेला चलाने वाले धीरज साव को कोर्ट ने 11 फरवरी तक जेल भेज दिया है। न्यायिक रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने मंगलवार शाम को उसे कोर्ट में पेश किया। राजधानी में प्रतिबंधित संगठन सिमी के शहरी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान आमानाका में अंडा ठेला चलाने वाला धीरज भी पुलिस के हत्थे चढ़ा था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आतंकी धीरज के खाते में रकम डालते थे।
जो शहर में सिमी का नेटवर्क चलाने वालों को बांटी जाती थी।