राष्ट्रपति ने की प्रशंसा
भास्कर न्यूज - धमतरी
जीवन रक्षा पुरस्कार के लिए घर पहुंचा पत्र। परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर। बालक के अदम्य साहस की राष्ट्रपति ने की प्रशंसा।
कोष्टापारा निवासी उत्तम कुमार सार्वा ((1१)) पिता वीरेन्द्र कुमार सार्वा का चयन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जीवन रक्षा पुरस्कार के लिए किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण विभाग रायपुर से उत्तम के पिता वीरेन्द्र सार्वा के पास मोबाइल आने के बाद वह दफ्तरों का चक्कर काटता रहा। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशन के 24 घंटे के अंदर 27 जनवरी की शाम भारत सरकार के गृह सचिव से जारी लेटर उनके घर पहुंचा।
शासन से जीवन रक्षा पुरस्कार के लिए लेटर पहुंचते ही उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई।
मासूम की बचाई थी जान
तालाब में डूब रही मासूम बालिका का बालक उत्तम कुमार सार्वा ने अपना जान जोखिम में डालकर जान बचाई। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पत्र में उसके अदम्य साहस की सराहना की। बालक को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने का अनुमोदन किया। बालक को पदक, प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार राशि राष्ट्रपति की ओर से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
उत्तम सार्वा
जीवन रक्षा पुरस्कार के लिए पहुंचा पत्र