पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओडिशा से अपहरण कर दो नाबालिग छात्राओं को रायपुर में बेचने की कोशिश क्राइम ब्रांच और ओडिशा पुलिस

ओडिशा से अपहरण कर दो नाबालिग छात्राओं को रायपुर में बेचने की कोशिश- क्राइम ब्रांच और ओडिशा पुलिस की टीम ने गुढिय़ारी और खमतराई में दबिश देकर दोनों को छुड़ाया, महिला समेत दो हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - रायपुर
ओडिशा के भवानीपटना जिले के हल्दी गांव की रहने वाली दो नाबालिग छात्राओं को बहला-फुसलाकर रायपुर ला लिया गया। उन्हें बेचने की साजिश थी। पुलिस को भनक लग गई। घेरेबंदी की गई, और दोनों छात्राओं को खमतराई और गुढिय़ारी के अलग-अलग मकानों में छापे मारकर बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया गया। दोनों छात्राएं जिन घरों में मिली हैं, वहां के दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला मानव तस्करी का हो सकता है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
ओडिशा की रहने वाली दोनों छात्राएं 14 और 15 साल की हैं। दोनों 16 जनवरी को एक मेले में गई थीं। वहीं दोनों बदमाशों के जाल में फंसी। उनके घर वालों ने उनके गायब होने की रिपोर्ट भवानीपटना के थाने में लिखवाई। पुलिस ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। बाद में क्लू मिलने के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी। हफ्तेभर बाद छात्राओं ने अपने घर वालों को मोबाइल पर कॉल किया। ओडिशा पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की पड़ताल की। उनका लोकेशन रायपुर में मिला। ओडिशा से एक टीम रायपुर भेजी गई। यहां ओडिशा पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल का लोकेशन पता लगाकर गुढिय़ारी के मुर्रा भट्ठी इलाके में रहने वाले विनायक ठाकुर के घर दबिश दी। विनायक के घर 14 साल की छात्रा मिल गई। उसने पुलिस को बताया कि उसे रायपुर लाया गया था। यहां उसे काम दिलाने का झांसा दिया गया था।