पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस्तर जल्द नक्सल मुक्त होगा

बस्तर जल्द नक्सल मुक्त होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - नक्सली समस्या पर सैन्य अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि प्रदेश के सरगुजा जिले में स्थिति अब नियंत्रण में है। जल्द ही वह बस्तर को भी नक्सली समस्या से मुक्त कर लेंगे। उन्होंने इस दिशा में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जानकारी दी। नक्सली समस्या और सामाजिक-राजनैतिक ताने-बाने को जानने के लिए राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन दल के साथ सैन्य अधिकारियों की एक टीम प्रदेश के दौरे पर है। टीम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। साथ ही प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने सैन्य अधिकारियों को बताया कि छत्तीसगढ़ विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नक्सल पीडि़त बस्तर में भी बहुत जल्द शांति और विकास की जीत होगी। अध्ययन दल में मेजर जनरल पी.के. मलिक, नवीन कुमार, आई.टी.एस. एयर कॉमोडोर एस प्रभाकर, ब्रिगेडियर संदीप महाजन आदि शामिल हैं।