निधन
शेष नारायण तिवारी
रायपुर - भैंसमुड़ी निवासी 73 वर्षीय शेषनारायण तिवारी का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को सुबह 9 बजे महादेव घाट के लिए निकलेगी। वे मुकेश, राकेश, शैलेष तिवारी के पिता थे।
सरला श्रीवास्तव
रायपुर - इंदिरा चौक श्यामनगर निवासी 76 वर्षीय सरला श्रीवास्तव का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को सुबह 10 बजे निवासी स्थान से महादेव घाट के लिए निकलेगी। वे शैलेंद्र और शशिशेखर श्रीवास्तव की माता थीं।
अमीया रानी डे
रायपुर - प्रियदर्शनी नगर निवासी 90 वर्षीय अमीया रानी डे का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। वे आशीष कुमार डे की मां थीं।
डी. पदमावती नायडू
रायपुर - सी-15, जीवन विहार कॉलोनी निवासी 89 वर्षीय डी. पदमावती नायडू का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को सुबह 11 बजे निवास स्थान से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकलेगी। वे महेश नायडू की मां और मधुसूदन एवं हनुमंत नायडू की दादी थीं।