पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संवाद के सहारे तलाशेंगे जीतने वाला कैंडीडेट

संवाद के सहारे तलाशेंगे जीतने वाला कैंडीडेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायपुर
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से संवाद कर लोकसभा चुनाव के लिए जीतने वाला प्रत्याशी तय कर सकते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी और दावेदारों के बारे में भी कार्यकर्ताओं की राय या नाराजगी भी सुनेंगे।
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर देश की 15 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी तय करने का फैसला किया है। इसी क्रम में वे राज्यों में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इंडोर स्टेडियम में संवाद के जरिए राहुल लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे। संवाद में यह भी पता चल जाएगा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए राहुल का नया फार्मूला क्या होगा? सबसे अहम बात यह है कि कार्यकर्ताओं की शिकायतें या नाराजगी राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच पाती। राज्य के कार्यकर्ता पहली बार अपने नेताओं के संबंध में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से शिकायत कर सकेंगे या संगठन के प्रति अपनी नाराजगी के बारे में बता सकेंगे। कार्यकर्ताओं से चर्चा कर राहुल यह टटोलने की कोशिश करेंगे कि राज्य में लगातार तीन बार कांग्रेस सत्ता से कैसे बाहर हो गई? बैठक में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, भक्त चरणदास, केंद्रीय राज्यमंत्री चरणदास महंत आदि भी शामिल होंगे।
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रद्द : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की २९ को होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। 29 को ही राहुल गांधी शहर में रहेंगे। अब बैठक तीन या चार फरवरी को हो सकती है।