आठ महीने बाद होगी सामान्य सभा
रायपुर - नगर निगम में सात फरवरी को होने वाली सामान्य सभा आठ महीने बाद होगी। महापौर किरणमयी नायक ने मंगलवार को सामान्य सभा कराने के लिए कमिश्नर को नोटशीट लिखी। मंगलवार शाम को इस बात को लेकर निगम में घमासान मच गया। सभापति संजय श्रीवास्तव ने सामान्य प्रशासन विभाग अफसर डा. प्रीतम मिश्रा से सामान्य सभा कराने के नियमों की जानकारी मंगाई। शासन ने निगम की धारा 29 के तहत हर दो महीने में सामान्य सभा कराने के निर्देश् जारी किए हैं। मगर पिछली सामान्य सभा जून में हुई थी। लगभग आठ महीने पहले सामान्य सभा हुई थी। चूंकि चुनावी आचार संहिता की वजह से 12 दिसंबर तक सामान्य सभा नहीं हो सकती थी। 17 दिसंबर 2013 को सभापति संजय श्रीवास्तव ने सामान्य सभा कराए जाने के संबंध में कमिश्नर को नोटशीट लिखी थी। मगर इस पर पहल नहीं हुई थी। इस पूरे ड्रामे के बीच ही देर शाम हुई एमआईसी की बैठक के दौरान ही 7 फरवरी को सामान्य सभा कराने के लिए महापौर किरणमयी नायक ने कमिश्नर को नोटशीट लिख दी।