हेल्प लाइन....
फोरलेन बनते ही सिटी बसों का संचालन बंद
रायपुर - नगर निगम प्रशासन को 100 नई सिटी बस मिल चुकी है। इसके बाद भी शहर के कई इलाके में सिटी बसें नहीं चल रही हैं। टैगोरनगर निवासी प्रभात तांबे ने भास्कर हेल्प लाइन को बताया कि पहले टैगोरनगर से रेलवे स्टेशन जाने के लिए सिटी बस की सुविधा थी। फोरलेन बनने के बाद सिटी बसों की आवाजाही बंद हो गई। बस पचपेड़ीनाका-कालीबाड़ी की ओर से रेलवे स्टेशन चली जाती है। इससे टैगोरनगर के लोगों को मजबूरन प्राइवेट ऑटो करना पड़ रहा है।
खाली प्लॉट में कचरा डालने से गंदगी : न्यू राजेंद्रनगर के सेक्टर 1 के बजाज कॉलोनी के खाली प्लॉट में कचरा डंप किया जा रहा है। हनी मोटवानी ने बताया कि इसकी शिकायत नगर निगम से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
गड्ढा खोदकर छोड़ दिया : डंगनिया पानी टंकी के पास पाइप लाइन
बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे को
पिछले एक महीने से नहीं भरा गया है। डंगनिया निवासी विकास शुक्ला ने बताया कि इलाके के लोग आए दिन गड्ढे में गिर रहे हैं।