पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुरियर से भेजी 10 लाख की ब्राउन शुगर पकड़ी गई

कुरियर से भेजी 10 लाख की ब्राउन शुगर पकड़ी गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - रायपुर
राजधानी में नागपुर से कुरियर के जरिए ब्राउन शुगर की तस्करी का मंगलवार को पर्दाफाश हो गया। क्राइम ब्रांच ने कुरियर से भेजे गए उस कार्टून को जब्त किया है, जिसमें ब्राउन शुगर के 500 पैकेट रखे गए थे। ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को भी पकड़ा गया है।
क्राइम ब्रांच के थानेदार कलीम खान ने बताया कि गिरफ्तार युवक मौदहापारा का मोहम्मद साजिद ((35)) है। साजिद के बारे में क्राइम ब्रांच को जानकारी पूर्व में पकड़े गए एक व्यक्ति से मिली थी। वह भी 15 लाख की ब्राउन शुगर के साथ
पकड़ा गया था। मंगलवार को पकड़े गए पैकेट के बारे में सूचना क्राइम ब्रांच को कुरियर कंपनी से मिली थी। पुलिस ने वहां पैकेट तो जब्त कर लिया था, लेकिन घेराबंदी कर दी थी क्योंकि पैकेट लेने के लिए कोई व्यक्ति पहुंचने वाला था। साजिद जैसे ही पैकेट लेने के लिए पहुंचा, उसे वहीं दबोच लिया गया। उससे नागपुर के लिंक का पता चला है। इसके लिए एक टीम जल्द वहां भेजी जाएगी।
कुरियर से आसानी
कुरियर से पार्सल के जरिए गांजा, ब्राउन शुगर और हथियार वगैरह भेजना आसान है। कुरियर चलाने वाली कंपनियां स्कैनर नहीं रखतीं, इसलिए ऐसे पार्सल कोई पकडऩ हीं पाता। कुछ महीने पहले रायपुर से कुरियर से जगदलपुर भेजा गया नकली पिस्टल वहां सही-सलामत पहुंचा था। वहां इसकी डिलिवरी भी हो गई थी। इसके बाद कुरियर के कारोबार पर भी कई तरह के सवाल उठ गए थे।



पैकेट के साथ रायपुर का युवक गिरफ्तार