पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवसेना का धरना आज पुलिस करेगी सख्ती

शिवसेना का धरना आज पुलिस करेगी सख्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेना का धरना आज पुलिस करेगी सख्ती
रायपुर - बूढ़ापारा में बुधवार को शिवसेना के एक दिवसीय धरने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने बूढ़ापारा धरना स्थल के पीछे इंडोर स्टेडियम में राहुल गांधी के सभा की तैयारियां कर रखी है। एसपीजी स्तर के सुरक्षा की वजह से इंडोर स्टेडियम के आसपास किसी को भी घुसने की अनुमति नहीं है। इसी जगह पर शिवसेना ने धरने की घोषणा कर रखी है। पुलिस ने भी चेतावनी दे दी है कि धरना हुआ तो सभी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। शिवसेना के जिला प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने पहले से तैयारियां कर रखी है।

यह धरना प्रदेश स्तर का है। किसानों को 300 रुपए बोनस राशि देने के लिए इस धरने का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के हर जिलों से कार्यकर्ता और किसानों की भीड़ रायपुर पहुंच चुकी है। इसलिए बुधवार को ही धरना किया जाएगा। स्पेशल ब्रांच की एएसपी श्वेता सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा से समझौता नहीं होगा। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए पुलिस ने एक दिन पहले से तैयारी शुरू कर दी है। लिहाजा, इंडोर स्टेडियम या वहां के रास्ते पर किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित होती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।