पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्तीसगढ़ का पीडीएस देखेंगे 30 देशों के विशेषज्ञ

छत्तीसगढ़ का पीडीएस देखेंगे 30 देशों के विशेषज्ञ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - देश भर में रोल मॉडल बने छत्तीसगढ़ के पीडीएस का प्रेजेंटेशन ब्राजील में 30 देशों के प्रतिनिधियों को दिखाया जाएगा। वल्र्ड बैंक ने ब्राजील में इन देशों की एक बैठक बुलाई है जिसमें करीब 200 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक 17 से 21 मार्च के बीच होगी। वल्र्ड बैंक द्वारा भेजे गए पत्र के मुताबिक इस बैठक में दुनिया भर के सिर्फ ऐसे देशों को ही बुलाया गया है, जहां इस तरह की योजनाएं संचालित हो रही हैं और जो इन्हें बेहतर बनाना चाहते हैं। प्रजेंटेशन के लिए खाद्य सचिव विकास शील को भेजने का फैसला लिया गया है जिसकी अनुमति भी मुख्यमंत्री की ओर से दे दी गई है। राज्य सरकार का इस दौरान प्रदेश के कोर-पीडीएस पर खास फोकस है जिसके तहत कोई भी राशन कार्ड धारी अपनी मनचाही राशन की दुकान से खाद्यान्न ले सकता है। उसे इसके लिए अब किसी एक दुकान से खाद्यान्न लेने की अनिवार्यता नहीं होगी। राज्य शासन ने फिलहाल इस सिस्टम को अभी रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव सहित छह जिलों में ही प्रयोग के तौर पर चालू किया है। लेकिन इसके नतीजों से वह भारी उत्साहित है।




वह जल्द ही इसे प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी लागू करने की तैयारी में है।