- Hindi News
- तपिश भरे डांस के साथ स्टंट्स ने किया रोमांचित
तपिश भरे डांस के साथ स्टंट्स ने किया रोमांचित
सिटी रिपोर्टर रायपुर
आग की लपटों के बीच डांस करना, पंथी नृत्य में पिरामिड की आकृति बनाना और खतरनाक स्टंट्स के साथ वेस्टर्न डांस परफॉर्म करना, प्रोफेशनल्स डंासर की तरह पेश किए गए इन बेहतरीन डांस से प्रतिभागियों ने सभी की वाहवाही बटोरी। मौका था सेजबहार स्थित प्रगति कॉलेज में आयोजित राज्यस्तरीय इंटर स्कूल डांस कंपटीशन के ग्रैंड फिनाले का। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए।
कंपटीशन में थीम बेस डांस छाया रहा। डांस से प्रतिभागियों ने कई संदेश भी दिए। जजेस पैनल में शामिल छत्तीसगढ़ी फिल्म कोरियोग्राफर दिलीप बैस और मुंबई के वीर थापा ने प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस से संबंधित टिप्स भी दिए।
गजब का बैलेंस
पंथी नृत्य में प्रतिभागियों ने पिरामिड बनाया। इस दौरान उनका बैलेंस लाजवाब रहा। फ्रेंड्स ग्रुप ने आग के बीच डांस पेशकर लोगों को रोमांचित किया। नेचरल नट्स ग्रुप ने वेस्टर्न सांग पर प्रभुदेवा स्टाइल में लाजवाब प्रस्तुति दी। भिलाई के प्रतिभागी तरुण कुमार के डांस में मां काली के रौद्र रूप के दर्शन हुए। यूडीसी स्कॉड ग्रुप ने फ्यूजन करके तालियां बटोरीं।
इन्हें मिला पुरस्कार
सोलो डांस में प्रथम दुर्ग के तरुण शर्मा, द्वितीय रायपुर की सोमा मुखर्जी रहीं। ग्रुप डांस में प्रथम स्पर्श ग्रुप और द्वितीय सलीम जांगड़े ग्रुप रहा। बेस्ट कोरियोग्राफर का खिताब सरगम ग्रुप, बेस्ट इंटरटेनर का खिताब सत्यम गुप्ता, बेस्ट कास्ट्यूम रामेश्वरी ग्रुप, बेस्ट थीम सनसाइन ग्रुप, बेस्ट एनर्जी मैट्रिक्स ग्रुप और बेस्ट एक्सप्रेशन का खिताब दीपक सिंह को मिला।
ह्यष्द्धशशद्य ष्शद्वश्च.