डांस, जोश और कातिलाना अदाएं
सिटी रिपोर्टर रायपुर
जोश से लबरेज मुस्कुराते चेहरे, कातिलाना अदाएं और पंजाब की मिट्टी की खुशबू वाले बेहतरीन डांस को जिसने देखा, वो खुद को थिरकने से रोक नहीं सका। गिद्दा, भंगड़ा और बॉलीवुड के कई डांस फॉर्म के मिक्सअप से तैयार स्टेप अपने आप में बेहद खास रहे। मौका था छत्तीसगढ़ सिख फोरम की ओर से वीआईपी रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का। इस मौके पर जगजीत सिंह, बलदेव सिंह, दिलीप सिंह, गुरदीप कौर और परमजीत कौर सहित कई अन्य मौजूद रहे।