पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोशल साइट्स पर छाए आलोक नाथ पर जोक्स

सोशल साइट्स पर छाए आलोक नाथ पर जोक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर रायपुर
रजनीकांत के नथिंग इज इमपॉसिबल और सीआईडी के सस्पेंस पीजे के बाद अब फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप तक आलोक नाथ के संस्कारी जोक्स छाए हुए हैं।
आलोक नाथ के पैदा होने पर डॉक्टर ने कहा बधाई हो बाबूजी आ गए, आलोक नाथ इतने संस्कारी है कि उन्होंने अपनी बेचलर पार्टी फैमिली के साथ सेलिब्रेट की थी और हनीमून पर हरिद्वार गए थे। सोशल नेटवर्किंग पर आलोक नाथ के ये जोक्स लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। पीजे सीरिज और मैसेज के साथ ही लोग इनके इमेज जोक्स भी खूब शेयर कर रहे हैं।




कन्यादान में की है पीएचडी



टॉप जोक्स

इन जोक्स में बेटियों का कन्यादान सबसे बड़ा पंच है। आलोक नाथ ने कन्यादान में पीएचडी की है, जैसे वन लाइनर जोक्स खूब हिट हो रहे हैं। जानिए टॉप कन्यादान जोक्स।

1. अपनी बीवी की शादी में आलोक नाथ लड़की वालों की तरफ से आए थे और खुद कन्यादान किया था।

2. किसी की लड़की की शादी में जाने के लिए वे स्कूल कॉलेज बंक करते थे।

3. उन्होंने सबसे ज्यादा कन्यादान करने का वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है।

4. ऐश्वर्या से उन्होंने कहा है कि चाहे जो हो आराध्या का कन्यादान वे ही करेंगे।

5. टूटते तारों को देखकर वे हर लड़की का कन्यादान करने की दुआ मांगते हैं।



ञ्च आलोक नाथ ने फेसबुक और ट्विटर पर आशीर्वाद बटन की मांग की है। ञ्च एक बार वे गेहूं के खेत में गए और बाजार में आशीर्वाद आटा आ गया।

ञ्च रेव पार्टी में वे अगरबत्ती स्मोक करते हैं।

ञ्च हाई स्कूल में अपने पिता का नाम लिखवाने के पहले उन्होंने डीएनए टेस्ट कराया था।

ञ्च उनके घर में प्रेशर कुकर भी सीटी नहीं बजा सकता।

ञ्च शादी के मौके पर जूते चुराने के लिए उन्होंने अपनी सालियों को गिरफ्तार करवा दिया था।

ञ्चगूगल पर आलोक नाथ टाइप करते ही आई एम फीलिंग संस्कारी शो होता है।

ञ्च घर पर अगर दूध बच जाए, तो वे गाय को लौटा देते हैं।

ञ्च उन्होंने बॉडीगार्ड नहीं देखी, क्योंकि उन्हें घर पर सुरक्षा की जरूरत नहीं थी।

ञ्च वे अपनी बीवी को भी समधन जी कहते हैं और बाबूजी जरा धीरे चलो सुनने के बाद से धीरे धीरे चलना शुरू कर दिया है।

ह्यशष्द्बड्डद्य ह्यद्बह्लद्गह्य