साई सेंटर में खिलाडिय़ों को चयन 10 से
साई सेंटर में खिलाडिय़ों का चयन 10 से
रायपुर - राजधानी के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम स्थित साई सेंटर में 10 व 11 फरवरी को बोर्डिंग व डे बोर्डिंग के खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया है। सेंटर में बोर्डिंग योजना के तहत तीरंदाजी, फुटबॉल, कयाकिंग-केनोइंग, वालीबॉल, वेटलिफ्टिंग जबकि डे-बोर्डिंग स्कीम के तहत तीरंदाजी, बैडमिंटन, जूडो, वालीबॉल, वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल व कयाकिंग-केनोइंग शामिल है। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों की उम्र 12 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सेंटर के इंचार्ज गजेंद्र पांडे ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को जन्म प्रमाणपत्र और खेल उपलब्धि प्रमाणपत्र के साथ अपनी चार फोटो के साथ सुबह 9 बजे उपस्थित होना होगा। साई सेंटर में वर्तमान में 100 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। रायपुर जिले के बाहर से आने वाले खिलाडिय़ों के लिए खेल परिसर में नि:शुल्क रहने की व्यवस्था की जाएगी।