खेल विभाग लगा रहा आरटीआई
आनंद व्रत शुक्ल - रायपुर
खेल विभाग जहां एक ओर से खेल संघ और खिलाडिय़ों को सुविधाओं और अपनी सूचनाएं मुहैया कराता है। दूसरी ओर उसे अब भारतीय पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन से जानकारी जुटाने के लिए आरटीआई का सहारा लेना पड़ रहा है। इस वर्ष शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए चयनित अमनदीप सिंह गिल के सर्टिफिकेट विवाद के बाद खेल विभाग ने खिलाड़ी का पुरस्कार रोककर फिर से जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
खेल विभाग हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को खेल अलंकरण सम्मान देता है। सितंबर 2012 में कोझीकोड में हुई राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर अमनदीप सिंह का चयन किया गया। इसके बाद कुछ खिलाडिय़ों द्वारा अमनदीप के सर्टिफिकेट पर सवाल उठाए जाने के बाद खेल विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
खेल पुरस्कार के लिए चयनित अमनदीप किे सर्टिफिकेट की हो रही है जांच
नहीं मिला जवाब, इसलिए आरटीआई
॥भारतीय संघ की ओर से पूरी जानकारी नहीं मिलने कारण हमने आरटीआई का सहारा लिया। इसमें भी पहले पत्र का पूरा जवाब नहीं मिलने के कारण उन्हें दोबारा रिमाइंडर भेजा गया है।ञ्ज -अजीत टोप्पो, जांच अधिकारी, खेल विभाग
फिर से भेजा गया संघ को रिमांइडर
भारतीय फेडरेशन की ओर से जानकारी नहीं मिलने के बाद खेल विभाग ने भारतीय फेडरेशन को फिर से रिमांइडर पत्र लिखा है। इसके अलावा छत्तीसगढ पावर लिफ्टिंग संघ को भी पत्र लिखकर इन बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलने के बाद ही विभाग कोई कदम उठाएगा।
हम इसलिए जुटा रहे हैं जानकारी
खेल विभाग की ओर से भारतीय पावर लिफ्ंिटग एसोसिएशन को पत्र लिखकर जब जानकारी मांगी गई तब उनकी तरफ से यह जवाब आया है कि स्पर्धा को हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है इस कारण दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
विरोधी खिलाडिय़ों ने की है शिकायत
छत्तीसगढ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव कृष्णा साहू का कहना है कि खिलाड़ी का ओर से लगाया गया सर्टिफिकेट बिल्कुल सही है। विरोधी खिलाडिय़ों ने गलत शिकायत की है। भारतीय फेडरेशन की साइट पर इसकी जानकारी न होने की वजह से भी गलतफहमी पैदा हुई।
पांच बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी
ञ्चकोझीकोड में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में 120 किग्रा वजन वर्ग में शामिल अमनदीप सिंह के प्रदर्शन की अंक सूची। ञ्च राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल छग के खिलाडिय़ों की पंजीयन सूची। ञ्च छग के खिलाडिय़ों की ओर से दी गई इंट्री फीस की कॉपी। ञ्चछग खिलाडिय़ों को दिए गए प्रमाणपत्र की कॉपी। ञ्च छग के खिलाडिय़ों ने किस-किस केटेगरी में शामिल हुए।