पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहा खरीदी में कंपनी पर चारसौबीसी दर्ज

लोहा खरीदी में कंपनी पर चारसौबीसी दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - शहर के एक कारोबारी से हैदराबाद की एक कंपनी ने सवा करोड़ रुपए की ठगी की है। कंपनी ने महोबाबाजार के आरआर इंडस्ट्रियल कार्पोरेशन से लोहा खरीदा था। उसे बदले में एक करोड़ 15 लाख रुपए अदा करने थे लेकिन कंपनी तीन साल बाद भी पैसा नहीं दे पाई। पैसों की मांग करने पर कंपनी के डायरेक्टर बार-बार टाल-मटोल करते रहे। पुलिस ने कार्पोरेशन के संजय जैन की रिपोर्ट पर हैदराबाद की आईसीएसए इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर एवं संचालक बाला रेड्डी, गोगगा रेड्डी श्याम सुंदर, सर्वोवर रेड्डी और वेंकट सत्यप्रकाश के खिलाफ चारसौबीसी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक 21 अप्रैल 2011 को हैदराबाद की कंपनी आईसीएसए इंडिया लिमिटेड ने रायपुर की कंपनी से लोहा सप्लाई के लिए कहा था। कंपनी के कहने पर संजय जैन ने उन्हें 1 करोड़ 15 लाख रुपए का लोहा भेजा था लेकिन कंपनी की ओर से आज तक भुगतान नहीं किया गया है। उनकी शिकायत पर आमानाका पुलिस ने के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया गया है। बताते हैं कि संजय ने कंपनी को कई बार पैसों का भुगतान करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। गौरतलब है कि हाल ही में समता कॉलोनी की एक कंपनी ने भी भिलाई की एक कंपनी पर डेढ़ करोड़ रुपए के लोहा खरीदी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।