पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुलेट प्रूफ गाड़ी में नहीं बैठे राहुल

बुलेट प्रूफ गाड़ी में नहीं बैठे राहुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायपुर
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली से आई बुलेट प्रूफ गाड़ी की जगह एक सामान्य कार का इस्तेमाल किया और इंडोर स्टेडियम तक पहुंचे। खुली खिड़की से वे रास्ते भर लोगों का अभिवादन करते रहे। लोगों ने भी गर्मजोशी से हाथ हिलाकर अपना उत्साह प्रकट किया।
एयरपोर्ट से लौटते समय भी यही आलम था। कार की खुली खिड़की से राहुल लोगों को हाथ हिलाते रहे। प्रदेश के आला नेताओं ने उनकी अगवानी की। 5 मिनट बाद वे एयरपोर्ट से बाहर निकले। एसपीजी का दस्ता उन्हें घेरकर चल रहा था। अचानक काफिला रुका। एक साथ कई गाडिय़ों के दरवाजे खुले। राहुल बाहर निकले तो गाडिय़ों से निकले एसपीजी के जवानों ने उन्हें घेर लिया। वे करीब दस कदम पैदल चलकर एक स्लेटी रंग की इनोवा में सवार हुए। इसी गाड़ी में फिर भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव व बीके हरिप्रसाद भी सवार हो गए। गाड़ी चल पड़ी, लेकिन राहुल ने कांच बंद नहीं किए।
गाड़ी में कांच काले नहीं सफेद रंग के थे। राहुल चलते वक्त अपने मोबाइल में कुछ पढ़ रहे थे। उनके लिए दो काफिलों का इंतजाम एसपीजी ने किया था। कारों के पहले काफिले से उन्हें हवाईपट्टी से एयरपोर्ट के गेट तक आना था। गेट से इंडोर स्टेडियम तक दूसरे काफिले का इंतजाम था।