- Hindi News
- कुछ नेताओं के व्यक्तिगत मिशन के कारण हारी कांग्रेस
कुछ नेताओं के व्यक्तिगत मिशन के कारण हारी कांग्रेस
भास्कर न्यूज - रायपुर
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से संगठन के नेताओं ने शिकायतें भी कीं और सुझाव भी दिए। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के चुनाव के तरीके में बदलाव होना चाहिए। अभी चुनाव जीतने के बाद पदाधिकारियों में गुटबाजी बढ़ जाती है। एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लडऩे के बाद वे एक प्लेटफार्म में आकर काम नहीं कर पाते। इस पर राहुल गांधी ने पूछा कि बड़े नेता चुनाव में हस्तक्षेप करते हैं क्या?
गुटबाजी तो बड़े नेताओं के स्तर पर है। इस पर फिर देवेंद्र यादव ने कहा कि छात्रनेता चुनाव लडऩे के लिए किसी न किसी बड़े नेता का हाथ थाम ही लेते हैं। हम चाहते हुए भी संगठन के लिए बेहतर काम नहीं कर पाते। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने कहा कि चुनाव में युवाओं को महत्व दिया जाना चाहिए। अंबिका मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की बैठक में महिलाओं
को नहीं बुलाया जाता। संजीव शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार को हर
जिले में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलना चाहिए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रदीप साहू ने भाजपा सरकार व्दारा आदिवासी बच्चों को टॉपर बताकर राष्ट्रपति से मिलवाने की शिकायत की।