जिला रोजगार अधिकारी की दो जगह पदस्थी
भास्कर न्यूज - गरियबांद
गरियाबंद जिला तो बन गया लेकिन अनेक कार्यालय प्रभारी और बाबुओं के भरोसे चल रहे है। जिला रोजगार कार्यालय का हाल ये है कि इसके जिला रोजगार अधिकारी रायपुर और गरियबांद जिला दोनों में पदस्थ हैं जिसके कारण तीन दिन गरियाबंद और तीन रायपुर में ड्यूटी करते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी के पद पर सुश्री मनोरमा भगत पदस्थ हैं। बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर खोज खबर की गई तो यहां पदस्थ बाबुओं ने दो टूक बताया कि जिला रोजगार अधिकारी रायपुर और गरियाबंद दोनों जगह पदस्थ हंै।
उल्लेखनीय है कि जिला बने दो वर्ष बीतने के बाद भी शासकीय दफ्तर पूरी तरह आकार नहीं ले सके हैं।
भास्कर लगातार इस संबंध में खबरें प्रकाशित कर रहा है। रोजगार दफ्तर में जिले के कोने कोने से आने वाले बेरोजगारों को परेशानी हो रही है लेकिन देखने वाला कोई नहीं है। बेरोजगारों को रोजगार का पंजीयन कराने के लिए धूप में इंतजार करना पड़ता है। जिला रोजगार अधिकारी के पद पर सुश्री मनोरमा भगत पदस्थ हैं। उनके बारे में जब यहां मौजूद कर्मचाारियों ने बताया कि वे इस वक्त रायपुर में ड्यूटी कर रही हैं। उनसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद था।