- Hindi News
- 0 गांधी प्रतिमा के सामने किसानों का सत्याग्रह आज
0 गांधी प्रतिमा के सामने किसानों का सत्याग्रह आज
किसानों का सत्याग्रह आज
रायपुर - राजधानी में आजाद चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भाजपा किसान मोर्चा गुरुवार को दोपहर 2 बजे सत्याग्रह करेगा। प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों में
मोर्चा सत्याग्रह करेगा। किसान स्वामिनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने, किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य देने और धान का समर्थन मूल्य 2100 रुपए प्रति क्विंटल करने के लिए केंद्र की यूपीए सरकार पर दबाव बनाएंगे।
इस संबंध में एकात्म परिसर में किसान मोर्चे के रायपुर शहर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष रमेश यदु तथा अरविंद सिंह ठाकुर ने पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व विधायक श्रीचंद सुंदरानी से भी मुलाकात की।