पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 0 बैस के बचाव में उतरी भाजपा

0 बैस के बचाव में उतरी भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लापता तीर्थ यात्रियों के संबंध में दावा-आपत्ति 11 तक
रायपुर - बीते साल उत्तराखंड में आई प्राकृतिक विपदा में छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के तीर्थयात्री लापता हो गए थे। उत्तराखंड ने ऐसे लोगों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में किसी भी तरह की दावा-आपत्ति 11 फरवरी 2014 तक की जा सकती है।
उत्तराखंड राज्य से जो सूची आई है उसमें शहर के 14 व्यक्तियों के भी नाम शामिल हैं।
इन लापता व्यक्तियों को राज्य शासन द्वारा मृत घोषित करने की कार्यवाही की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृत व्यक्तियों के वारिसों को
उत्तराखंड शासन निर्धारित अनुदान राशि सहायता देगा। इस सूची पर किसी भी तरह की
दावा-आपत्ति कलेक्टर के पास स्वीकार की जाएगी।

अंतिम तिथि के बाद पेश होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
इन लोगों के नाम शामिल
जिला प्रशासन के अफसरों ने बताया कि उत्तराखंड़ राज्य की लापता सूची में आशा देवी राजपूत पति स्व. चंद्रपाल सिंह ठाकुर राजपूत ((उम्र 65 वर्ष)) निवासी मलसाय तालाब के पास गोपियापारा, नारायण प्रसाद शर्मा पिता स्व. गणेश प्रसाद शर्मा ((52 वर्ष)) निवासी म.नं. 51/1161 हनुमान चौक मलसाय तालाब दंतेश्वरी मंदिर नारायण निवास, प्रभात अग्रवाल पिता स्व. मोहनलाल अग्रवाल ((51 वर्ष)), ज्योति अग्रवाल पति प्रभात अग्रवाल ((48 वर्ष)), जयेश अग्रवाल पिता प्रभात अग्रवाल ((22 वर्ष)), साथ ही अग्रवाल भवन पुरानी बस्ती में रहने वाले आशुतोष अग्रवाल पिता साखी अग्रवाल ((50 वर्ष)), अलका अग्रवाल पति आशुतोष अग्रवाल (( 45 वर्ष)) रश्मि अग्रवाल पिता आशुतोष अग्रवाल (( 22 वर्ष)), शशांक अग्रवाल पिता आशुतोष अग्रवाल ((22 वर्ष)), आयुष अग्रवाल पिता संतोष कुमार अग्रवाल ((13 वर्ष)), निवासी म.नं.-पी 26/ए सेक्टर-1 एक्सटैंसन सीएसईबी सब-स्टेशन के पास अवंति विहार तेलीबांधा, अशोक रत्न वीआईपी स्टेट शंकर नगर, विजय कुमार लेंका पिता स्व. राममूर्ति लेंका ((61 वर्ष)), वाणी विजय कुमार लेंका पति विजय कुमार लेंका ((53 वर्ष)), अंजाममा लेंका पिता स्व. राममूर्ति लेंका ((81 वर्ष)) और डॉ. राजेंद्र परोहा पिता स्व. शंकर लाल परोहा म.नं. 416, रेल्वे क्रासिंग के पास नई बस्ती राजातालाब शामिल हैं।