पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय स्वर्ण जयंती २२ से

दो दिवसीय स्वर्ण जयंती २२ से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैलेंडर 2014 का विमोचन
रायपुर - छत्तीसगढ़ श्रीसुदर्शन डोमार समाज संघ द्वारा बाबू जगजीवनराम वार्ड बांसटाल शास्त्री बाजार में पिछले दिनों सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के महर्षि सुपच श्री सुदर्शन भगवान का वर्ष 2014 कैलेंडर का विमोचन पार्षद सुनील बांदरे, अध्यक्ष जयगोविंद बेरिहा, संतोष कुमार मतेलकर, शंकर चिंतल, प्रेमलाल बुंदेला, रमेश कुमार कुमार मतेलकर आदि की उपस्थिति में किया गया।
युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2 को
रायपुर - छत्तीसगढ़ धीवर((ढीमर)) महासभा का परिचय सम्मेलन 2 फरवरी को सुबह 10 बजे से टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित है। प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण धीवर ने बताया कि समाज द्वारा आदर्श विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 31 जोड़ों का महामाया मंदिर में विवाह कराने की योजना है।
12वे परिचय सम्मेलन का आयोजन
रायपुर - छग निषाद समाज का 12वां राज्य स्तरीय विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन गुरुनानक चौक स्थित गंज मैदान लायंस क्लब ग्रेटर हाल में 2 फरवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित है। समाज के अध्यक्ष नरेश निषाद ने इसकी जानकारी दी।
समाजसेवियों को मिला सम्मान
रायपुर - अनुसूचित जाति विकास परिषद की ओर से 26 जनवरी को धमतरी स्थित आंबेडकर भवन में संविधान लोकार्पण दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षा तथा समाज सेवा के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों को भारत रत्न डॉ. आंबेडकर सम्मान से नवाजा गया। अनुसूचित जाति-जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संगठन के महेंद्र वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
शहीद के परिवार का हुआ सम्मान
रायपुर - गणतंत्र दिवस के मौके पर जयस्तंभ चौक में आयोजित रंग दे बसंती कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की रायपुर शाखा ने शहीद केशवराम निषाद के परिवार का सम्मान किया। कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद परिवार को यह सम्मान प्रदान किया। शहीद केशवराम जम्मू में भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए थे। सम्मान समारोह में परिषद के अध्यक्ष चौधरी एसएन सिंह, सचिव सुबोध पांडे, सतीश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
अनुज को पद्मश्री से समाज में हर्ष
रायपुर - छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता अनुज शर्मा को पद्मश्री दिए जाने की घोषणा से छत्तीसगढ़ी ब्राहम्ण समाज में हर्ष है। समाज के प्रांताध्यक्ष अशोक शर्मा ने अनुज शर्मा को समाज का गौरव बताया है।
ताज बाबा के जन्मदिन पर मांगी दुआएं
रायपुर - सरकार बाबा ताजुल औलिया ताजुद्दीन सरकार के जन्मदिन के अवसर पर ईदगाह भाठा में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। पहलवान शाह बाबा के आस्ताने के सामने फातेहा खानी की गई। ईदगाहभाठा मस्जिद के पेश इमाम अकबर अली बरकाती ने फातेहा पढ़ी और अमन व चैन की दुआ की गई। फैजाने गरीब नवाज ताज कमेटी के मो. अमजद ने बताया कि बाबा ताजुल औलिया के चाहने वाले उनके जन्मदिन पर खुशी मानने के साथ दुआएं करते हैं। इसके पहलवान शाह बाबा के आस्ताने के सामने वाले हिस्से की सजावट की गई थी। इस अवसर पर शेख शकील, शेख नियाज, शेख आमीर खान आर शेख निसार आदि मौजूद थे।
दो दिवसीय स्वर्ण जयंती २२ से
रायपुर - राजपूत क्षत्रिय महासभा का ५०वां वार्षिक महाधिवेशन स्वर्ण जयंती धमधा स्थित रहटादाह में २२ और २३ फरवरी को आयोजित है। महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ठा. भूपेंद्र सिंह, युवाध्यक्ष ठा. अश्वनी राजपूत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुख्यअतिथि के लिए अनुरोध पत्र सौंपा।