पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. प्रदेश में 25 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कलेक्टरों से इसकी तैयारी शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र को काफी समय पहले प्रस्ताव दिया गया था, जिसे अब मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि यह भर्ती आंगनबाड़ी योजना के तहत अब तक काम करने वाले पदों से अलग होगी। इसके तहत जन्म से लेकर तीन साल तक के बच्चों के पोषण और देखरेख का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी योजना के तहत अभी तक सिर्फ तीन से छह साल तक के बच्चों के पोषण को लेकर काम किया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाने पर फोकस करने को कहा। राजनांदगांव की तर्ज पर हर जिले में कैरियर मड़ई का आयोजन करने की बात भी कही।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.