पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव कराने जुटेंगे छग झारखंड और आंध्र प्रदेश

चुनाव कराने जुटेंगे छग झारखंड और आंध्र प्रदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायपुर
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए छत्तीसगढ़ अब झारखंड और आंध्र प्रदेश के साथ मिलकर काम करेगा।
इस संबंध में तीनों राज्यों ने एक साझा प्रोग्राम तैयार करने की रणनीति बनाई है। जिसे लेकर तीनों राज्यों के आला अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक गुरूवार को रायपुर में रखी गई है। जो 11 बजे न्यू सर्किट हाउस में होगी। जिसमें आंध्रप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भंवर लाल,छत्तीसगढ़ के सीईओ सुनील कुजूर और झारखंड के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
चुनाव आयोग के निर्देश पर नक्सल प्रभावित इन तीनों राज्यों ने यह बैठक करने का फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव के अप्रैल में होने की संभावना को देखते हुए यह तैयारी की जा रही है। इस दौरान तीनों ही राज्य अपनी रणनीति और चुनाव तैयारी को साझा करेंगे।
बैठक में आन्ध्र प्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस और नोडल अधिकारी व्ही.एस.के. कौमुदी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक जुल्फीकार हसन, रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक जी.पी. सिंह सहित छत्तीसगढ़, आन्ध्र प्रदेश और झारखण्ड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।