पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कत्लखाना ले जाते 30 मवेशी बचाए

कत्लखाना ले जाते 30 मवेशी बचाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिमगा/ ओटगन
रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के नए बसस्टैंड पर एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक क्र. सीजी 04.जेबी.5526 से पुलिस ने 30 नग मवेशी जिसमें 9 बैल, 3 गाय व 18 बछड़े शामिल हैं को पकड़ा। जब्त मवेशियों को बंजारीधाम गौशाला रायपुर भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ
पशु अधिनियम की धारा 4,6,7,9,10 व 11 के तहत जुर्मबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर स्थित नया बस स्टैंड के पास एक व्यापारी को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक दिखी। जिसकी सूचना उन्होंने युवा नेता नीरज शर्मा एवं योगेश ताम्रकार को दी। उन्होंने वहां जाकर देखा कि एक ट्रक तिरपाल से ढंकी खड़ी है जिसका पट्टा टूट गया था और उसकी डीजल टंकी फट गई थी। जिससे डीजल बह रहा था। उन्होंने तिरपाल को खोल कर देखा तो उसमें ठूस-ठूंस कर 30मवेशी भरे थे। उनकी इसकी सूचना नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष व गौरक्षा समिति के सदस् य रमेश सोनी को दी। उन्होंने वहां पहुंच कर इसकी सूचना उज्ज्वल गौरक्षा केंद्र बंजारी धाम रायपुर को जानकारी दी।
तथा गायों की तस्करी की रिपोर्ट सिमगा थाने में दर्ज कराई है। इसके पश्चात शासकीय पशु चिकित्सा अधिकारी सिमगा से मुलाहिजा करा कर गायों को सुरक्षित गौ रक्षा केंद्र बंजारी धाम भेजा गया।