पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी - एनआरएम शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी में अल्पसख्ंयक अधिकार दिवस के अवसर पर छग अल्पसंख्यक आयोग रायपुर के आदेशानुसार निंबध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कंाति साहू बीए भाग तीन, प्रथम मंजू साहू बीए भाग तीन को द्वितीय, गीता साहू बीए भाग दो को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 27 जनवरी को कलेक्टर सभा कक्ष में विधायक गुरूमुख सिंह होरा की अध्यक्षता, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में अंतरमहाविद्यालयीन समूह नृत्य प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सीमा, भूमिका, हेमपुष्पा, चेतना, मंजू, पूनम की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविधालय के प्राचार्य डॉ. डीआरचौधरी, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रोहिणी मरकाम, डॉ. एनपी गुप्ता, महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति के समस्त सदस्यों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने बधाई दी।