पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात स्पेशलिस्ट फिर भी चालू नहीं कर रहे सुपर स्पेशलिटीलापरवाही ! आंबेडकर अस्पताल के सातों विशेषज

सात स्पेशलिस्ट फिर भी चालू नहीं कर रहे सुपर स्पेशलिटीलापरवाही-!-आंबेडकर अस्पताल के सातों विशेषज्ञों की मदद से चालू कर सकते है डीकेएस को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - रायपुर
आंबेडकर अस्पताल में पीडियाट्रिक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और नेफ्रोलॉजी सहित सात सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टर हैं। इसके बावजूद डीकेएस दाऊ कल्याण सिंग भवन में प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चालू नहीं किया जा रहा है। पहले हालांकि यही तय किया गया था कि इन विशेषज्ञों की मदद से ही डीकेएस में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चालू किया जाएगा। अचानक प्लान ही बदल दिया गया। इससे स्वास्थ्य विभाग का अमला ही सवालों के दायरे में आ गया है।
दैनिक भास्कर ने आंबेडकर अस्पताल में सेवाएं दे रहे कुछ सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों को टटोला। ऑफ द रिकार्ड डाक्टरों ने कहा कि अगर उन्हें पर्याप्त स्टाफ मिले तो सुपर स्पेशलिटी विभाग क्यों नहीं संचालित कर सकते। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि आंबेडकर अस्पताल में अभी भी वे विभाग में मरीजों का इलाज तो कर ही रहे हैं। उनके लिए डीकेएस में इलाज करने में क्या दिक्कत होगी। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को लेकर शासन स्तर पर योजनाएं बन रही हैं, इसलिए विशेषज्ञ खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने आंबेडकर अस्पताल के सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की दो बार बैठक ली है। इसके बावजूद अचानक ही अब उसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप पीपीपी फार्मूले के तहत चलाने की चर्चा सामने आ गई।



२९ जनवरी के पेज-2 पर प्रकाशित

सुपर स्पेशलिटी चालू करने यह भी जरूरी

> पैथॉलाजी सभी सुविधाओं के साथ।

> रेडियोलॉजी की सारी मशीनें,

एक्स- रे से लेकर एमआरआई और

सिटी स्कैन।

> ऑपरेशन थियेटर- पूरी सुविधाओं के साथ।

> अंकोसर्जरी के लिए लीनियर एक्सीरीलेटर।

> सभी विभागों के लिए 24 घंटे ड्यूटी देने के लिए पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सें।

> बाई पास सर्जरी के लिए- कैथलैब।

> सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की मदद के लिए जूनियर डाक्टर।

डीके निजी हाथों में देने की चर्चा से ही मामला गरमाया

ये हैं अस्पताल के

सुपर स्पेशलिस्ट

विभाग का नाम विशेषज्ञ का नाम

ञ्चपीडियाट्रिक सर्जरी डा. अमीन मेमन

ञ्चनेफ्रोलॉजी डा. पुनीत गुप्ता

ञ्चप्लास्टिक सर्जन डा. दक्षेश शाह

ञ्चन्यूरो सर्जरी डा. राजीव साहू, डा. विजय कुर्रे,

डा. अमित मुखर्जी

ञ्चअंको सर्जरी डा. आशुतोष गुप्ता

ञ्चन्यूरो एनस्थिसिया डा. दीपक सिंह

ञ्चकार्डियोलॉजी डा. स्मित श्रीवास्तव