राजा राव मूंगुटवार
रायपुर - स्टेट बैंक कॉलोनी, फाफाडीह निवासी ७१ वर्षीय राजा राव मूंगुटवार का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह १० बजे देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे विवेक, डॉ. वर्षा एवं धनंजय के पिता थे।
मोटनदास बजाज
रायपुर - महावीर नगर निवासी ७५ वर्षीय मोटनदास बजाज का बुधवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह ११ बजे तेलीबांधा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। वे सुरेश, मनोज, अजय एवं राजकुमार बजाज के पिता थे।
जयश्री चौहान
रायपुर - देवेन्द्र नगर निवासी ६४ वर्षीय जयश्री चौहान का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में किया गया। वे फलेन्द्र भाई चौहान की पत्नी, शशिकांत चौहान की माता और जीतेंद्र, संदीप की चाची थीं।