आधार कार्ड बनाने का काम शुरू
रायपुर - सिविल लाइंस वार्ड के आठ शिविरों में 1256 लोगों के आधार कार्ड बन गए हैं। नगर निगम ने छत्तीसगढ़ क्लब, लायंस हाल, पंचायत भवन कटोरा तालाब सहित अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों के दसों उंगलियों के निशान और आंखों की स्केनिंग करके बायोमीट्रिक तरीके से निशान लेकर कार्ड बना दिए हैं। इन शिविरों में लगातार कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा के साथ सभापति संजय श्रीवास्तव भी पहुंचे। अफसरों ने बताया कि बुजुर्ग और निशक्त लोगों के कार्ड उनके घर में जाकर बनाए गए।
लगभग 50 से अधिक बुजुर्ग और निशक्त लोगों के बायोमीट्रिक निशान उनके घर में जाकर लिए गए। आधार कार्ड पांच साल की उम्र से अधिक सभी व्यक्तियों के बनाए जा रहे हैं।