पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की सरकार बनी तो झीरमघाटी के दोषियों को सजा

कांग्रेस की सरकार बनी तो झीरमघाटी के दोषियों को सजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस की सरकार बनी तो झीरमघाटी के दोषियों को सजा
रायपुर - कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो दोषियों को जरूर सजा मिलेगी। यहां भाजपा की सरकार है इसलिए इसका रिजल्ट जल्दी नहीं आ रहा है। ब्लाक और जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा में
किरंदुल के ब्लाक अध्यक्ष जोवेश पापाचंद ने इस संबंध में सवाल पूछा था। राहुल ने कहा कि जो भी इस वारदात में शामिल रहा, उसे सजा जरूर मिलेगी। बिलासपुर के शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि ब्लाक व जिला कमेटी के नाम का पैनल बड़े नेता काट देते हैं।
विधानसभा चुनाव के पहले सर्वे में सारे विधायकों की रिपोर्ट अच्छी नहीं थी, इसके बाद भी उन्हें टिकिट दी गई। बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी की बात पर सभी पदाधिकारियों ने हूटिंग कर दी और उन्हें बैठने के लिए कहा। इसके बाद राहुल गांधी सभा स्थल चले गए।