पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वित्तीय प्रबंधन पर अमित ने की राज्य सरकार की खिंचाई

वित्तीय प्रबंधन पर अमित ने की राज्य सरकार की खिंचाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - कांग्रेस विधायक अमित जोगी ने कहा है कि राज्य सरकार उधार में चल रही है। इसके बावजूद वित्तीय प्रबंधन के लिए प्रशंसा हास्यास्पद है। राज्य के प्रत्येक व्यक्ति पर सत्रह हजार रुपए का भार है। पिछले दस साल में केंद्र सरकार ने राज्य को एक लाख चालीस हजार करोड़ दिए हैं तब जाकर सरकार 45 हजार करोड़ का बजट पेश कर रही है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ देश में चौथे नंबर का गरीब और बीमारू प्रदेशों में गिना जा रहा है।