पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन किलोमीटर में सात ट्रैफिक सिग्नल

तीन किलोमीटर में सात ट्रैफिक सिग्नल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन किलोमीटर में सात ट्रैफिक सिग्नल
रायपुर - कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के बहाने विज्ञापन मैनेजमेंट का आरोप लगाया है। अग्रवाल ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सिर्फ प्रयोग किए जा रहे हैं। जीई रोड पर विवेकानंद आश्रम से घड़ी चौक के बीच महज तीन किलोमीटर पर सात सिग्नल लगा दिए गए हैं। आश्रम तिराहा, आमापारा, तात्यापारा चौक, शारदा चौक, जय स्तंभ चौक, शास्त्री चौक और घड़ी चौक सिग्नल पर रुकने से ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। इससे लगने वाले जाम से भी लोगों को परेशानी हो रही है। ट्रैफिक मैनेजमेंट के बहाने विज्ञापन एजेंसियों को मैनेज किया जा रहा है।