जोन आफिस के सामने गड्ढा
नगर संवाददाता - रायपुर
केके रोड पर नहरपारा के करीब बड़ा गड्ढा है। इसके पास ही निगम के जोन-2 का दफ्तर भी है। कई हफ्ते से लोग गड्ढे के कारण परेशान हैं। इसके बाद भी जोन दफ्तर के कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नगर निगम कमिश्नर के सख्त निर्देशों के बावजूद जोन कमिश्नर लोगों की समस्याएं दूर करने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भास्कर हेल्पलाइन पर नहरपारा के लोगों ने बताया कि जोन-2 दफ्तर के पास ही गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इस वजह से आने-जाने में दिक्कत होती है। दुर्घटना होने का भी डर बना रहता है। यह सब जोन के अफसरों को भी दिखता है। लोगों ने भी शिकायत की है। फिर भी गड्ढे को ठीक नहीं किया जा रहा है।