पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपन स्कूल की परीक्षाएं २८ मार्च से

ओपन स्कूल की परीक्षाएं २८ मार्च से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के वर्ष २०१४ की मुख्य परीक्षा की समय सारणी घोषित हो गई है। इसके तहत १२वीं की परीक्षा २८ मार्च से १२ अप्रैल तक होगी। दसवीं की परीक्षा २९ मार्च से दस अप्रैल तक होगी। दोनों परीक्षाएं सुबह ८ बजे से होगी। गौरतलब है कि ओपन स्कूल की मुख्य तथा अवसर परीक्षा का आयोजन इस वर्ष मार्च-अप्रैल में होगा। इसकी समय-सारणी जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और आदिम जाति विकास विभाग को भेज दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दिन शासन की ओर से अवकाश या कोई स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत रहेंगी।