पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. प्रदेश के किसानों को 300 रुपए प्रति क्विंटल धान बोनस दिए जाने की मांग को लेकर शिवसेना ने चौबे कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय के सामने धरना दिया। शिवसेना के जिला प्रमुख दिनेश ठाकुर ने कहा कि धरना पहले बूढ़ापारा में प्रस्तावित था, लेकिन इंडोर स्टेडियम में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सभा के चलते प्रशासन ने धरने पर रोक लगा दी।
धरना में प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, रेशम जांगड़े, राकेश श्रीवास्तव, सुनील झा, आनंद मलहोत्रा आदि शामिल हुए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.