पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज चारों नक्सल आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

आज चारों नक्सल आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - रायपुर
शहरी नेटवर्क चलाने के आरोपी रायपुर और कांकेर से गिरफ्तार नीरज चोपड़ा, धमेंद्र चोपड़ा, सुखनाथ नरेटी और रवि कडियाम को गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
चारों को अब तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उनसे पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ। पुलिस ने राजनीतिक नेताओं समेत कई लोगों पर निगरानी शुरू कर दी है। खबर है कि आरोपियों के कई लोगों से संबंध थे। इसकी जांच के लिए एसआईबी की एक टीम लगातार काम करेगी।
दो दिन पहले गिरफ्तार हुए बद्री गौड़े से पूछताछ जारी है। उसने कई प्रोफेसर, एनजीओ समेत कई महत्वपूर्ण नेताओं तक के नाम पुलिस को बताए हैं। ये ऐसे लोग हैं जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नक्सलियों से संपर्क में थे।