पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो घंटे देर से पहुंची राजधानी एक्सप्रेस

दो घंटे देर से पहुंची राजधानी एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - नई दिल्ली से बिलासपुर तक आने वाली राजधानी एक्सप्रेस बुधवार को दो घंटे की देरी से रायपुर पहुंची है। यह ट्रेन सुबह दस बजे के बजाय दोपहर 12.०५ बजे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अमृतसर से बिलासपुर तक जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी ९.४० की जगह साढ़े दस बजे पहुंची। रेलवे से मिली जानकारी में बताया गया है कि निजामुद्दीन से रायगढ़ तक जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चलकर शाम साढ़े पांच बजे पहुंची। इस गाड़ी का रायपुर में नियत समय दोपहर दो बजे है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से गोंदिया तक जाने वाली ट्रेन तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसका समय यहां दोपहर तीन बजे है। बताया गया है कि कोहरे के कारण ही ट्रेनों के परिचालन में असर दिख रहा है।