अब स्वाभिमान मंच के विलय की चर्चा
रायपुर - छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के भाजपा में विलय की चर्चा शुरू हो गई है। मंच के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मंच के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू मनमानी कर रहे हैं। वे मंच का भाजपा में विलय कराना चाहते हैं। इसके लिए उनके और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बीच गुप्त समझौता हुआ है।
गुप्ता विधानसभा चुनाव के पहले तीसरे मोर्चे के संयोजक भी थे। चुनाव के बाद उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। वे केवल मंच के कार्यकारिणी सदस्य हैं। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दीपक ने पहले कांग्रेस और उनके नेताओं से गठजोड़ किया। इसलिए विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण में प्रत्याशी नहीं उतारा। कोटा और अकलतरा सीट में मंच के प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया। दीपक ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा भी नहीं दिया है। गुप्ता ने कहा कि दीपक साहू ने प्रदेश के उच्च पदों पर बाहरी लोगों की नियुक्ति का विरोध भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम दीपक साहू को विलय जैसा कदम उठाने नहीं देंगे।
अब स्वाभिमान मंच के विलय की चर्चा