पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवादों के बीच युवा चेंबर की पहली बैठक आज

विवादों के बीच युवा चेंबर की पहली बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के युवा विंग में नई नियुक्तियों के बाद उपजे विवादों के बीच विंग की पहली बैठक गुरुवार को दोपहर 3 बजे चेंबर भवन में बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता नए अध्यक्ष सतीश जग्गी करेंगे। विंग के महासचिव प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आधे घंटे की बैठक में आने वाले महीने में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता और नई कार्यकारिणी के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल में जग्गी की नई नियुक्ति के बाद युवा विंग के कार्यकारी अध्यक्ष किशोर आहूजा ने अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस नियुक्ति को भी अवैध बताया था। उनका कहना था कि चेंबर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी का कार्यकाल 10 जनवरी को खत्म हो गया है इस वजह से वे नई नियुक्ति नहीं कर सकते हैं।