आईटा लेवल-२ कोचिंग कोर्स मार्च में
आईटा लेवल-२ कोचिंग कोर्स मार्च में
रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ की कार्यकारिणी कि बैठक में मार्च के पहले सप्ताह में राजधानी में आईटा लेवल-२ कोचिंग कोर्स कराने का निर्णय लिया गया। इससे राज्य के कोच को आधुनिक कोचिंग के बारे में जानकारी मिलेगी। बैठक के संबंध में अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया ने बताया कि फरवरी में सरगुजा और बिलासपुर में पुरुष वर्ग की सीनियर राज्य स्तरीय स्पर्धा होगी। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन द्वारा मार्च को वल्र्ड टेनिस डे घोषित किया गया, इसे भी राज्य में टेनिस खेल के लिए जागरुकता एवं बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। सचिव गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि अप्रैल में राज्य रैंकिंग टेनिस स्पर्धा भिलाई में होगी।