पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य निरीक्षकों की भर्ती, दस्तावेजों का सत्यापन होगा आज

खाद्य निरीक्षकों की भर्ती, दस्तावेजों का सत्यापन होगा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में खाद्य निरीक्षक पदों की भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच गुरुवार को की जाएगी। उम्मीदवारों को सुबह 10.30 से 4.30 बजे के बीच अवंति विहार में हितवाद भवन में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय में उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों के लिए दस्तावेजों की जांच करवाने का यह आखिरी मौका है। निरीक्षकों के लिए के लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की ओर परीक्षा का आयोजन 15, 16 एवं 17 जनवरी को किया गया था। अफसरों ने साफ कर दिया है कि इस तिथि को अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों के आवेदनों पर बाद में विचार नहीं किया जाएगा।

सभी अभ्यार्थियों को समस्त मूल प्रमाण पत्रों की सत्यापित और छायाप्रति साथ लाने को कहा गया है।