- Hindi News
- 0 बिना दफ्तर काम कर रहे भाजयुमो और महिला मोर्चाएकात्म परिसर में अलाट कमरों का अब दूसरा इस्तेमाल
0 बिना दफ्तर काम कर रहे भाजयुमो और महिला मोर्चाएकात्म परिसर में अलाट कमरों का अब दूसरा इस्तेमाल
भास्कर न्यूज - रायपुर
भाजपा के प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में भाजयुमो और महिला मोर्चा के लिए आजकल कोई कक्ष नहीं है। उन्हें अलाट कमरे या अब दूसरे उपयोग में लाए जा रहे हैं। इससे दोनों मोर्चे के कार्यकर्ता मायूस हैं। हालांकि पार्टी अध्यक्ष के मुताबिक उनकी व्यवस्था नए दफ्तर में की गई है जहां शिफ्टिंग होने वाली है।
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजयुमो के कक्ष को वॉर रूम में भी तब्दील किया गया था। चुनाव की सारी गतिविधियां यहां से संचालित होनी थीं, लेकिन कुछ दिनों बाद ही यह कमरा विधि प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया। इसी तरह महिला मोर्चे को अलाट कमरे का उपयोग अब रास्ते के रूप में हो रहा है। अब दोनों मोर्चे के पदाधिकारी लगभग तीन महीने से बिना कमरे के काम कर रहे हैं। वे भाजपा कार्यालय आते हैं तो उनके बैठने का तय स्थान नहीं है। भटकाव की वजह से कार्यालय आने में उनकी रुचि कम हो गई है। वे अपनी तरफ से कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। उनका मानना है कि पार्टी में इस तरह शिकवा-शिकायत की संस्कृति नहीं है, पर ऐसा व्यवहार भी नहीं होना चाहिए।
कमरे क्यों लिए गए इसके बारे में कोई स्पष्ट जवाब पदाधिकारियों के पास नहीं है। हालांकि दबे स्वर में कार्यकर्ता बताते हैं कि कार्यालय के एक हिस्से में आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित करने यह कदम उठाया गया है। भवन के इस भाग में पार्टी के अहम काम होते हैं। अगले दो-तीन महीने में लोकसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान भाजयुमो व महिला मोर्चे को कमरे मिलने की संभावना नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी का दफ्तर नए भवन में शिफ्ट हो सकता है जिसका पहले ही लोकार्पण हो चुका है।