पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले हफ्ते पद संभालेंगे नए कलेक्टर

अगले हफ्ते पद संभालेंगे नए कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - जिला कलेक्टर सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी का बिलासपुर तबादला होने के बाद गुरुवार को उन्हें कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के सभी अफसर मौजूद थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पद्मिनी भोई ने उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। कलेक्टोरेट के कर्मचारियों ने भी फूलमाला से उनका सम्मान किया। कलेक्टर की विदाई के बाद जिला पंचायत के सीईओ धनंजय देवांगन रायपुर के प्रभारी कलेक्टर होंगे। बताया जा रहा है कि परदेशी को बिलासपुर का प्रभार सौंपने के बाद नए कलेक्टर ठाकुरराम सिंह सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे।