- Hindi News
- लोकसभा प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस ने की स्क्रीनिंग
लोकसभा प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस ने की स्क्रीनिंग
भास्कर न्यूज - रायपुर
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी ने पैनल के नामों पर रायशुमारी की। नईदिल्ली में देर रात हुई बैठक में सभी सीटों पर जीतने लायक प्रत्याशियों के मापदंड से विचार किया गया। अब ये नाम केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजे जाएंगे।
इसमें कुछ सीटों पर सिंगल नाम भी तय किए गए। जिन सीटों पर पांच नाम थे, उन्हें तीन नाम किया गया। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने आज अचानक प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव दिल्ली गए। स्क्रीनिंग कमेटी के संयोजक आस्कर फर्नांडीस ने प्रभारी महासचिव बीके हरिप्रसाद की मौजूदगी में एक-एक नाम पर विचार किया। बैठक देररात तक जारी चली। बघेल और सिंहदेव कल लौटेंगे। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 29 जनवरी को राहुल गांधी के दौरे की वजह से टल गई थी।