- Hindi News
- 0 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कल से कूदेगी मैदान मेंयुवा मोर्चा 1 व महिला मोर्चा की 3 फरवरी से प्रदेशव
0 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कल से कूदेगी मैदान मेंयुवा मोर्चा 1 व महिला मोर्चा की 3 फरवरी से प्रदेशव्यापी सक्रियता
भास्कर न्यूज - रायपुर
लोकसभा चुनाव के लिए भाजयुमो 1 फरवरी से लोकसभावार बैठकें लेकर रणनीति बनाएगा जबकि महिला मोर्चा ने 3 फरवरी को जगदलपुर से नारी सम्मान यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। युवा मोर्चा व महिला मोर्चा ने मिशन 2014 के तहत नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों को जीतने का संकल्प लिया है।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव अपनी टीम के साथ सभी बैठकों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगे। कमल वाहिनी से लेकर बूथ स्तर तक चुनाव को लेकर चर्चा होगी। मिशन 2014 कैसे फतह हो इस पर रणनीति बनेगी। प्रदेश कार्यालय प्रभारी अमरजीत छाबड़ा के अनुसार लोकसभा स्तरीय बैठकों का संयोजन कमल गर्ग करेंगे। मोर्चा प्रदेशभर में नमो टी पार्टी और चाय -चौपाल भी आयोजित करेगा। इसमें चाय वालों, छात्रों, युवाओं तथा विभिन्न आयोजनों में शिरकत करके भाजपा व नरेंद्र मोदी का संदेश पहुंचाने की कोशिश होगी। मोदी कप क्रिकेट प्रतियोगिताएं भी होंगी। लोकसभा चुनाव के सिलसिले में शुक्रवार को एकात्म परिसर में दोपहर 1 बजे रायपुर लोकसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई है।
नारी सम्मान यात्रा 3 से : महिला मोर्चा 3 फरवरी को जगदलपुर से नारी सम्मान यात्रा का आगाज कर रहा है। उसका दावा है कि जगदलपुर में 10 हजार महिलाएं इसमें शामिल होंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडेय महिलाओं को संबोधित करेंगी। यह यात्रा जिलों, मंडल से लेकर पंचायत स्तर तक निकलेगी। मार्च के पहले हफ्ते में इसका समापन राजधानी रायपुर में बड़ी आमसभा के साथ होगा। इसमें राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष शोभा सोनी के
अनुसार सम्मान यात्रा में महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाएंगी और भाजपा के रंग की हरी केसरिया चूडिय़ां भी पहनेंगी। मेहंदी से कमल फूल बनाया जाएगा। सम्मान यात्रा में रचनात्मक कार्यक्रम भी होंगे। महिलाओं को बताया जाएगा कि किस तरह यूपीए सरकार ने महिलाओं पर अत्याचार व महंगाई का बोझ लादा।
जबकि अटल बिहारी बाजपेयी वाली एनडीए सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिलवाया था।